{"_id":"579904454f1c1b385e21dfe6","slug":"the-slab-of-the-house-collapsed-killing-old-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की स्लैब ढही, वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की स्लैब ढही, वृद्धा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
घर की स्लैब ढहने के बाद पड़ा मलबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नेवाजगंज गांव में बुधवार को घर की स्लैब ढहने से मलबे में दबकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब वृद्धा कमरे में बैठी थीं। इसी वजह दौरान सीलन के कारण स्लैब भरभराकर ढह गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नेवाजगंज गांव की रहने वाली पुन्ना देवी (70) बुधवार दोपहर बाद घर के एक कमरे में बैठीं थीं। इसी दौरान एक कमरे की स्लैब भरभराकर ढह गई। इससे पुन्ना देवी मलबे में दब गईं। आसपास के लोग और परिवारीजन जब तक मलबा हटाकर उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
महिला की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। वहीं डीह थाना क्षेत्र में बुधवार को सई नदी में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
लोधवारी गांव निवासी छोटेलाल (50) दोपहर में सई नदी में नहाने गया था। इसी दौरान गहराई वाले स्थान पर चला गया, जिससे वह डूब गया। नदी के बाहर उसकी चप्पलें पड़ी थी, जिससे लोगों को आशंका हुई कि वह नदी में डूब गया।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद नदी से उसका शव बरामद किया जा सका। थानेदार पवन त्रिवेदी का कहना है कि नदी में मिले छोटेलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।