फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The shopkeeper death with current

करंट से दुकानदार की मौत

Fri, 26 Jun 2015 12:08 AM IST
Updated Fri, 26 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
 गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को पान की गुमटी में करंट उतर आने से दुकानदार की मौत हो गई, जबकि एक ग्राहक झुलस गया। दुकान के ऊपर से निकला केबल बीच में कहीं से कटा था।
विज्ञापन


इससे दुकान में करंट उतर आया और दुकानदार हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। पुलिस ने झुलसेे युवक को सीएचसी में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


 पुलिस पता लगाने में जुटी है कि दुुकान के ऊपर से किसने केबल निकाल रखा था। यदि अवैध कनेक्शन पाया गया तो उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतांव निवासी शिव कुमार मौर्या (48) पान की दुकान करके परिवार का पालन-पोषण करता था। वह गौरा पार्वती मेला स्थल पर लोहे की गुमटी में पान दुकान चलाता था। दुकान के ऊपर से बिजली का केबल निकला है।

बुधवार को आंधी, बारिश के कारण केबल दुकान में छू गया था। साथ ही केबल कटा भी था। इससे दोपहर में बिजली आपूर्ति शुरू हुई तो दुकान में करंट उतर आया।

 इससे शिव कुमार और पान खाने आया युवक पुत्तन सोनी (25) निवासी सतांव झुलस गए। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने दोनों को सीएचसी जतुआ टप्पा पहुंचाया, जहां शिव कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं पुत्तन का इलाज चल रहा है। वह करीब 50 फीसदी झुलसा है। घटना से लोगों में नाराजगी भी है।
सूचना मिलने पर एसओ अनिल सिंह मौके पर पहुंचे।

 एसओ का कहना है कि केबल दुकान से छू रहा था और कहीं से कटा था। इस वजह से दुकान में करंट उतर आया और दुकानदार की मौत हो गई। दुकान के ऊपर से किसने केबल निकाल रखा है, इसकी जांच की जा रही है।


 यदि केबल अवैध रूप से लगा है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी। शव का पीएम कराया जा रहा है। उधर, दुकानदार की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed