फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The schedule for the pre-board examination has not been finalized

Raebareli News: प्री बोर्ड परीक्षा का तय नहीं हुआ कार्यक्रम

Wed, 31 Dec 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 31 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The schedule for the pre-board examination has not been finalized
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा से पहले प्री बोर्ड परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। जनवरी के दूसरे सप्ताह में यह परीक्षा करानी है। इस बार प्री बोर्ड परीक्षा एक साथ सभी विद्यालयों कराने का निर्णय लिया गया है, लेकिन ठंड के कारण परीक्षा कार्यक्रम अभी तय नहीं हो पाया है। परीक्षा कार्यक्रम को लेकर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन


ठंड बहुत अधिक है। कहीं ठंड की वजह से स्कूलों में छुट्टी न घोषित हो जाए, इसे लेकर संशय बना है। इसीलिए परीक्षा कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। एक-दो दिन में परीक्षा कार्यक्रम तय हो जाएगा। परीक्षा के बाद मूल्यांकन कर परीक्षार्थियों के अंक वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट लिखित परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। इस बार बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर ही कक्षा 10 एवं 12 की प्री-बोर्ड परीक्षा भी कराई जाएंगी। पहले प्री बोर्ड परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर होती थीं, लेकिन इस बार एक साथ सभी विद्यालयों में तय कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा होगी। सभी विद्यालयों के लिए प्रश्नपत्र बनाए गए हैं, जिनका वितरण सोमवार को शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विद्यालयों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के साथ उनकी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नकलविहीन परीक्षा कराई जा सके। हालांकि, अभी तक प्री बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई हैं। इस पर मंथन चल रहा है। सर्दी अधिक होने से जनवरी के दूसरे सप्ताह में परीक्षा शुरू होना मुश्किल है।

बोर्ड स्तर पर अधिकारी परीक्षा की तारीखों को लेकर बैठक कर रहे हैं। जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग से 353 विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 46 राजकीय व 46 सहायता प्राप्त और बाकी वित्तविहीन स्कूल शामिल हैं। इन सभी विद्यालयों को कक्षा 10 एवं 12 की प्री-बोर्ड परीक्षा करानी है।


जीआईसी प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय के लिए विषयवार प्रश्नपत्रों के पैकेट बनाए गए हैं। हर विद्यालय को तीन जनवरी तक प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed