फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The risk of cold diarrhea increases in winter

Raebareli News: ठंड में बढ़ा कोल्ड डायरिया का खतरा

Wed, 31 Dec 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 31 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The risk of cold diarrhea increases in winter
रायबरेली। जिले में कड़ाके की ठंड की चपेट में आकर लोग बीमार हो रहे हैं। कोल्ड डायरिया के मामले सामने आने लगे हैं, जिससे बुखार, पेट दर्द और दस्त जैसी समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में मंगलवार को 11 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। इसके अलावा सीने में दर्द और सांस की समस्या के भी 12 से अधिक रोगियों को भर्ती कराया गया। ओपीडी में भी 1300 से अधिक मरीज चिकित्सीय सलाह लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


मंगलवार को उल्टी-दस्त, डायरिया व बुखार के चपेट में आने के बाद महादेव (55), विशाल (15), मंजू (40), शैल (20), पायल (18), समीर (12), रुद्र (9), आशा (58), अक्षत (11), देशराज (50) आदि मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू कराया गया। सीने में दर्द व सांस की समस्या के चपेट में आए शत्रोहन (86), नूरजहां (40), सबी शुक्ला (58), धरमपाल (65), मालती (48), राजाराम (63), रामकेश (90) आदि मरीजाें को भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही भीड़ रही। मेडिसिन व हृदय रोग विभाग में सबसे ज्यादा मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



डायरिया के लक्षण पर मरीज को अस्पताल पहुंचाएं
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गौरव त्रिवेदी का कहना है कि बार-बार दस्त लगना, पेट में ऐंठन और दर्द, उल्टी व कमजोरी, बुखार के साथ ठंड लगना कोल्ड डायरिया के प्रमुख लक्षण हैं। ये लक्षण प्रतीत होते ही मरीजों को तत्काल नजदीक के अस्पताल ले जाकर इलाज शुरू कराएं। देरी करने से मरीज को समस्या बढ़ सकती है।




डॉक्टर की सलाह से इलाज कराएं
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सलीम का कहना है कि ठंड के मौसम में बाहर से आने पर हाथ-पैर और पूरे शरीर को गर्म रखें। पानी और खाने की सफाई का विशेष ध्यान रखें। गंदा पानी न पिएं, ठीक प्रकार से पका हुआ भोजन ही खाएं। डॉक्टर की सलाह से इलाज कराएं। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चे और बुजुर्ग विशेष सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed