{"_id":"bba4b534e2365948b2f65e338dc320f1","slug":"the-prison-will-be-drunk-huddng-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में हुड़दंग करने वाले जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में हुड़दंग करने वाले जाएंगे जेल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम करने के लिए परमीशन तक लेनी पडे़गी। नशे में हुड़दंग करने वालों को सलाखों के पीछे जाना होगा।
सीओ और थानेदारों को क्षेत्रों में गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था बनाए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्ष 2016 का आगाज होने वाला है। जिले में नए साल पर हर पीढ़ी नए वर्ष का अपने-अपने ढंग से स्वागत करने को तैयार है।
नए साल पर शहर हो या फिर देहात क्षेत्र, सभी जगहों पर पार्टियों का आयोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। नए साल पर शांती व्यवस्था बनी रहे, इसकी पूरी तैयारी की गई है।
शराब की दुकानों के पास आसपास सिपाही तैनात किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यदि कोई नशे में होकर मारपीट, गालीगलौज करता हो तो उस पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
नए साल पर सुरक्षा के मद्देनजर शहर के होटलों और ढाबों की सीओ सदर सुशील कुमार की अगुवाई में चेकिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा इसलिए कि नए साल पर लोग परिवार के साथ भोजन करने होटलों, ढाबों पर पहुंचते हैं।
अराजकतत्वों की ओर से विवाद किया जाता है। यही नहीं शहर के इंदिरा उद्यान और शहीद स्मारक में नए साल पर लोगों की भीड़ जुटती है। शांति व्यवस्था बनी रहे, इसलिए यहां पर सिपाहियों की तैनाती की जाएगी।
रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों पर नजर रखने के लिए जीआरपी को सतर्क कर दिया गया है। जीआरपी को चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। आरपीएफ को अलर्ट कर दिया गया है।
इसके अलावा बस स्टेशन पर पुलिस की तैनाती की जाएगी। एडीएम प्रशासन एससी चौधरी ने बताया कि प्रशासन की ओर से नए साल को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कर लिए गए हैं।
सार्वजनिक स्थानों पर आयोजन करने के लिए लोगों को इजाजत लेनी पड़ेगी। बिना इजाजत के कार्यक्रम आयोजित किए तो कार्रवाई की जाएगी।
लोगों को चाहिए कि वह शांतिपूर्वक नया साल मनाएं। यदि किसी ने कोई विवाद किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसपी श्रीकांत सिंह ने कहा कि नए साल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। होटलों, ढाबों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। सीओ और थानेदारों को गश्त करके अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए कहा गया है।
शांतिपूर्वक लोग नया साल मनाएं। हुड़दंग करने वालों को जेल भेजा जाएगा। पार्कों में सिपाहियों की तैनाती की जाएगी। खुफिया विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। कुछ सिपाहियों को सादी वर्दी में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।