{"_id":"ff8e94df647bf0f6d6ad8c59aa52efc1","slug":"the-primary-school-had-a-fire-in-the-kitchen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्कूल के रसोईघर में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्कूल के रसोईघर में लगाई आग
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह घटना की जानकारी से शिक्षकों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की। स्कूल के सहायक अध्यापक ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी।
वहीं रसोईघर में आग लगने की घटना के बाद खुले आसमान के नीचे बच्चों का भोजन बनाया गया।
राही ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल इब्राहिमपुर में 200 से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं।
रात में किसी ने स्कूल की रसोई घर में आग लगा दी। इससे रसोई घर के अंदर रखा अनाज, बर्तन समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।
सुबह सहायक अध्यापक राम अवध मौर्य, ममता शुक्ला और रसोइया शर्मिला स्कूल पहुंची तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सहायक अध्यापक राम अवध मौर्य ने कोतवाली में तहरीर दी।
बताया है कि गांव के ही कुछ अराजकतत्वों ने रसोईघर में आग लगाई है। इससे रसोई घर में रखा 20 हजार से अधिक का सामान जल गया है। घटना की जानकारी विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है।
रसोईघर में आग लगने पर खुले आसमान में दोपहर का भोजन बनवाकर बच्चों को खिलाया गया। कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।