फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The power supply of five sub-stations including Indira Nagar will be affected

इंदिरा नगर समेत पांच उपकेंद्रों की प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

Tue, 14 Jul 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
The power supply of five sub-stations including Indira Nagar will be affected
रायबरेली। ट्रांसमिशन त्रिपुला में अनुरक्षण के चलते इंदिरा नगर समेत पांच उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति दो घंटे प्रभावित रहेगी। इस दौरान त्रिपुला ट्रांसमिशन की 33 केवी लाइन की बस बार में अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। अनुरक्षण कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

ट्रांसमिशन के एक्सईएन अखिलेश कुमार ने बताया कि त्रिुला ट्रांसमिशन की 33 केवी लाइन की बस बार में कई खामियां है। इसके चलते बिजली आपूर्ति में कभी भी कोई दिक्कत आ सकती है। इसे देखते हुए बुधवार को बस बार की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान 33 केवी विद्युत उपकेंद्र इंदिरा नगर, अटौरा, बिरला, गुरुबख्शगंज व खीरों विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक अनुरक्षण कार्य होगा। इसके बाद आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के विद्युत उपकेंद्र आचार्य द्विवेदी (शहीद स्मारक) की बिजली आपूर्ति तीन घंटे प्रभावित रहेगी। इस दौरान उपकेंद्र में बिजली सुधार कार्य कराया जाएगा। एसडीओ मनीष कुमार ने बताया कि अनुरक्षण कार्य 11 बजे से दोपहर बाद दो बजे तक होगा। इस दौरान एम्स, मुंशीगंज, पुलिस लाइन, शहीद स्मारक, डीएम आवास, बस स्टाप, कैपिटल सिनेमा, न्यू राना नगर की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed