{"_id":"61c0d36804ba660ebd41f3a5","slug":"the-pair-of-pradeep-and-ap-singh-became-the-winner-raibaraily-news-lko609751614","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदीप और एपी सिंह की जोड़ी बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदीप और एपी सिंह की जोड़ी बनी विजेता
विज्ञापन
रायबरेली। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में रायबरेली डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित राजकुमार भार्गव मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मुकाबले हुए। समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। रविवार शाम सभी वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए।
अंत मेें वरिष्ठ खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युगल मुकाबले में प्रदीप जीवनानी और एपी सिंह की जोड़ी ने गिरीश शुक्ला और महेश खत्री को 21-14, 15-21, 23-21 से पराजित किया। वहीं 50 वर्ष के अधिक आयु वर्ग के फाइनल में ओपी सिंह एवं एमपी सिंह की जोड़ी ने राजीव अग्रवाल एवं राघवेंद्र त्रिवेदी को 8-21, 21-18 एवं 23-21 से हराया।
इसके पहले महिला एकल में नंदिनी सोनकर, पुरुष एकल में स्वास्तिक त्रिवेदी, युगल में स्वास्तिक त्रिवेदी और शिवेंद्र सोनकर, अंडर-15 में आदित्य सिंह ने फाइनल मुकाबले जीते थे। समापन समारोह में विजेताओं को मुख्य अतिथि पावर कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता ओपी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि बुद्धीलाल ने पुरस्कृत किया। समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एसएम सिंह, सचिव राजीव अग्रवाल, मो. अयाज, सुधीर पांडेय, डॉ. एसपी दीक्षित, दिनेश शुक्ला, डॉ. बृजेश सिंह, अभिषेक गोयल, श्वेता वर्मा व रीता सिंह आदि मौजूद रहीं।