फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The nephew had murdered his uncle

Raebareli News: भतीजे ने की थी चाचा की हत्या

Tue, 02 Sep 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 02 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The nephew had murdered his uncle
सतांव। भूमि विवाद में भतीजे ने ही साथियों के साथ मिलकर चाचा छविनाथ (50) की हत्या की थी। पुलिस ने सोमवार को भतीजे समेत आठ आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया। सीओ लालगंज गिरजाशंकर त्रिपाठी के मुताबिक गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पोरई गांव निवासी छविनाथ का शव शुक्रवार को गांव के पास बसहा नाले में मिला था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से छविनाथ की मौत होने की बात सामने आई थी। बेटे संदीप की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। छविनाथ की हत्या के मामले में पोरई गांव निवासी उसके भतीजे सूरज, बड़े भाई श्रीनाथ के अलावा सुनील, लाला उर्फ अनूप, रामचंद्र, गुड्डू, राजकुमारी, मिल एरिया थाना क्षेत्र के बालापुर निवासी अरविंद को जेल भेजा गया है। सीओ के मुताबिक छविनाथ खेती करते थे।
विज्ञापन


छविनाथ और उसके बड़े भाई श्रीनाथ के बीच काफी समय से भूमि विवाद था। इस पर श्रीनाथ के बेटे सूरज ने साथियों के साथ मिलकर चाचा छविनाथ की हत्या की योजना बनाई थी। सूरज ने चाचा को आरोपी राजकुमारी के घर पर बुलाया था। यहां पर सभी ने चाचा को शराब पिलाई और फिर नशा होने पर झाडि़यों में ले गए और लोहे की पाइप से सिर पर वार करके उन्हें मार दिया था। इसके बाद चाचा के शव को बसहा नाला में फेंक दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर घटना की गहनता से जांच की गई तो हत्या का पर्दाफाश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed