फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The murder of uncle-nephew for four Biswa land

चार बिस्वा जमीन को लेकर चाचा-भतीजे की गला रेतकर निर्मम हत्या

Thu, 11 Jul 2019 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
The murder of uncle-nephew for four Biswa land
निर्माणाधीन ढाबे पर हुए चाचा-भतीजे की हत्या के बाद घटनास्थल की जांच करते एसपी सुनील कुमार सिंह और - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर मुंशीगंज बाईपास के किनारे निर्माणाधीन ढाबे पर सो रहे चाचा-भतीजे की मंगलवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह हत्या चार बिस्वा जमीन को लेकर चल रही रंजिश का परिणाम बताया जा रहा है। दोहरे हत्याकांड की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी सुनील कुमार सिंह, सीओ महराजगंज विनीत सिंह कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। तनाव और सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी बुला ली गई। सर्विलांस, फोरेंसिक व फील्ड यूनिट ने वारदात स्थल पर पहुंचकर जांच की। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर झकरासी गांव के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

झकरासी गांव निवासी अभिषेक शुक्ला उर्फ अंकित शुक्ला (25) पुत्र देवीशंकर शुक्ला मुंशीगंज बाईपास के पास ढाबे का निर्माण करा रहा था। मंगलवार रात काम खत्म होने के बाद अभिषेक अपने भतीजे सौरभ शुक्ला उर्फ बउवा (17) पुत्र सुबोध शुक्ला के साथ निर्माणाधीन ढाबे पर सो गया था। ढाबे का निर्माण घर से करीब 700 मीटर की दूरी पर हो रहा है। बुधवार सुबह ढाबे पर चाचा-भतीजे के शव मिले तो सनसनी फैल गई। चाचा-भतीजे की गला रेतकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ महराजगंज विनीत सिंह कई और थानों की पुलिस व पीएसी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी सुनील कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर वारदात की जांच की। घर के लोगों से भी बारी-बारी से पूछताछ की। एएसपी शशिशेखर सिंह के साथ फोरेंसिक टीम ने कई घंटे तक पड़ताल की। जांच के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
दोहरे हत्याकांड से गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी व भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक अभिषेक के बड़े भाई अंकुर शुक्ला ने भदोखर थाने में झकरासी गांव निवासी राममिलन शुक्ला के बेटों विमलेश शुक्ला, राजेश शुक्ला, मनीष शुक्ला व बबलू शुक्ला और मूलचंद्र शुक्ला के पुत्र धीरज शुक्ला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
ढाबे के तैयार हो जाने के बाद ही मृतक अभिषेक की शादी होनी थी। 30 जून को उसकी सगाई हो चुकी थी। घर में उसकी शादी की तैयारियां भी चल रही थी, लेकिन देखते ही देखते सारी खुशियां काफूर हो गईं। भतीजा सौरभ अभी पढ़ाई कर रहा था। झकरासी गांव में मृतक अभिषेक शुक्ला के घर के बगल में चार बिस्वा जमीन है।
इसको लेकर विमलेश से पिछले 15 साल से दुश्मनी चल रही है। इससे पहले भी अभिषेक पर जानलेवा हमला किया गया था। मामले में भदोखर थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। जमीन के साथ ही वर्चस्व को लेकर भी दोनों परिवारों में लगातार दूरियां बनी। इसके अलावा हत्या का कारण प्रापर्टी डीलिंग भी माना जा रहा है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने एएसपी शशिशेखर सिंह की अगुवाई में भदोखर, मिल एरिया, शहर कोतवाली, जगतपुर, सरेनी और गुरुबख्शगंज थानेदारों की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा क्राइम ब्रांच की टीम भी गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है।

जमीन के विवाद में चाचा-भतीजे की हत्या की गई है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए सात टीमें बनाई गई है। जल्द ही हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। जरंमीन के साथ हत्याकांड के विभिन्न पहलुओं की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed