फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The meritorious people danced by playing drums

Raebareli News: ढोल-नगाड़े बजाकर थिरके मेधावी

Wed, 14 May 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 14 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The meritorious people danced by playing drums
सीबीएसई के नतीजे आने के बाद न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में जश्न मनाते मेधावी।
रायबरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के नतीजों का इंतजार पिछले एक सप्ताह से हो रहा था। इंतजार की घड़ियां उस समय खत्म हुई, जब मंगलवार को सुबह नतीजे घोषित होने की खबर आई। नतीजों से बेखबर ज्यादातर विद्यालयों ने तैयारियां शुरू कीं। सुबह 11:30 बजे के बाद इंटरमीडिएट केे ही नतीजे आ गए।
विज्ञापन


हाईस्कूल के नतीजों को लेकर फिर अटकलें शुरू हो गईं। इसके बावजूद हर कोई उम्मीद लगाए बैठा रहा। दोपहर लगभग दो बजे जैसे ही हाईस्कूल के नतीजे आए तो विद्यालयों में जश्न का सिलसिला शुरू हो गया। शहर ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में भी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों के साथ जश्न मनाया गया।
विज्ञापन


ढोल-नगाड़े संग मेधावी जमकर थिरके। कामयाबी के इस जश्न के पलों को यादगार बनाने के लिए अभिभावक भी पहुंच गए। विद्यालय परिवार की ओर से मेधावियों के साथ उनके परिवार वालों को सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेधावियों ने अगले वर्ष बोर्ड परीक्षा देने वाले सहपाठियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और सफलता के मंत्र बताए। मेधावियों को सम्मान मिलता देख बाकी छात्र-छात्राएं भी प्रेरित हुए। विद्यालयों में जश्न मनाने के बाद मेधावियों के घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।


एनएसपीएस ने लहराया सफलता का परचम
रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। टॉप-10 की वरीयता सूची में मेधावियों को जगह मिलने से विद्यालय परिवार गदगद है। नतीजे घोषित होने के बाद विद्यालय में जश्न मनाया गया। संस्थापक प्रबंधक डॉ. शशिकांत शर्मा एवं सह प्रबंधिका डॉ. रश्मि शर्मा ने मेधावियों का मुंह मीठा कराया और उन्हें सम्मानित किया।

इंटर में विज्ञान वर्ग की छात्रा तैय्यबा कय्यूम ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रोशन किया। अब्दुल अजीज ने 96.60 प्रतिशत, ऋषभ तिवारी ने 96 प्रतिशत, अब्दुल रमीज और दिव्यांशी वर्मा ने 93.40 प्रतिशत, नित्या ने 93 प्रतिशत अंक अर्जित किए। हाईस्कूल में छात्र रिशांक पाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया।
अभिनव वर्मा और अलीशा बानो ने 96.60 प्रतिशत, भूपेंद्र यादव ने 96.20 प्रतिशत, अवंतिका और स्नेहा साही ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस मौके पर शिव लखन प्रजापति, राजीव सिंह, तारकेश्वर सिंह, फैजान खान आदि मौजूद रहे।


मेधावियों की सफलता का मनाया जश्न
रायबरेली। बीएसएस पब्लिक स्कूल में मेधावियों ने जश्न मनाया। विद्यालय परिवार ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं। प्रबंध निदेशक बीएल सिंह ने बताया कि 12वीं में अमूल्या शरण ने 94.6 प्रतिशत, आभास मौर्य ने 93.8 प्रतिशत, पुष्पेंद्र यादव ने 91 प्रतिशत अंक अर्जित किए। दसवीं में दिव्यांशी मौर्य को 96.2 प्रतिशत, अमन शेखर व श्वेता यादव को 96 प्रतिशत, पीयूष कुमार को 94.6 प्रतिशत, प्रखर शुक्ला को 93.6 प्रतिशत, जानवी मौर्य को 91.6 प्रतिशत, आयुष पटेल को 91.4 प्रतिशत अंक मिले। एलसी कनौजिया, अवनीश सिंह, दीपिका सिंह, उमेश कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह ने मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।


उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नाम किया रोशन
रायबरेली। श्री हेमकुंड पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने 10वीं एवं 12वीं में बेहतरीन प्रदर्शन कर नाम रोशन किया। प्रबंधक पुष्पिंदर सिंह गांधी एवं प्रधानाचार्य इं. आस्था ने बताया कि इंटर में अरब यादव ने 96.8 प्रतिशत, श्रेया शुक्ला ने 96.4 प्रतिशत, आशीष मिश्रा ने 96 प्रतिशत, प्रांशी ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित किए। हाईस्कूल में अंश प्रताप सिंह को 92 प्रतिशत, प्रियांशी व भीम को 88 प्रतिशत, कुमार यश को 85 प्रतिशत अंक मिले। विक्रम सिंह और आराधना मिश्रा ने मेधावियों का माल्यार्पण किया।


मेधावी हुए सम्मानित, बाकी को मिली प्रेरणा
रायबरेली। लखनऊ पब्लिक स्कूल में सीबीएसई के नतीजे आने के बाद 10वीं और 12वीं के मेधावियों को सम्मानित किया। मेधावियों को सम्मानित होता देख दूसरी कक्षाओं के बच्चे प्रेरित हुए। दसवीं में अनन्या सिंह ने 98.6 प्रतिशत, विभोर वर्मा ने 98.2 प्रतिशत, विदुषी तिवारी ने 97.4 प्रतिशत, अर्जित कुमार ने 97 प्रतिशत, बारहवीं में नित्या सोनकर ने 96.6 प्रतिशत, अंजलि सैनी ने 96.2 प्रतिशत, नित्या गुप्ता ने 96.2 प्रतिशत, महिमा श्रीवास्तव ने 95.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी मेधा का परिचय दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed