फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The light of clay lamps will remove darkness on Diwali

मिट्टी के दीयों के उजाले से दिवाली पर दूर होगा अंधेरा

Sun, 08 Nov 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
The light of clay lamps will remove darkness on Diwali
रायबरेली में रविवार को सुपर मार्केट में दिवाली खरीदते लोग। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। आधुनिकता की चकाचौंध में भी मिट्टी के बने दीये सबकी पहली पसंद है। इस बार भी दीपक के उजाले से दिवाली पर अंधेरा दूर होगा। त्योहार के मद्देनजर शहर से लेकर कस्बों तक में दीयों का बाजार सज गया है। लोग खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

दिवाली खुशियों का पर्व है। हर किसी को इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार है। त्योहार की तेजी से तैयारियां घरों पर चल रही हैं। त्योहार पर दीयों पर ही दीपक जलाया जाता है। इसलिए गांवों में कुम्हार दीपक को बनाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाजारों में भी दीये बिक्री के लिए पहुंच गए हैं। शहर के सुपर मार्केट, कैपरगंज, जिला अस्पताल चौराहा, बस स्टेशन चौराहा व सिविल लाइंस चौराहा पर देहात क्षेत्र के कुम्हार मिट्टी के दीये बनाकर बिक्री के लिए शहर लाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पर उनकी खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। दीयों की खरीदारी करने वालों का कहना है कि मिट्टी के बने दीये ही उनकी पहली पसंद है। इन दीयों के जलाने से ही दिवाली पर अंधेरा दूर होगा।
अमावां की रहने वाली शहजादा बानो सुपर मार्केट में दुकान लगाकर दीयों की बिक्री कर रही हैं। कहती हैं कि हर साल वह दिवाली पर मिट्टी के दीये की बिक्री करती हैं। 10 रुपये में 12 पीस दीयों की कीमत है।
दुकानदार दीपक व राहुल कुमार का कहना है कि आधुनिकता की चकाचौंध में भी मिट्टी से बने दीयों की खरीदारी खूब होती है। त्योहार को देखते हुए दीयों की खरीदारी लोग कर रहे हैं।

शहर के जोशियाना पुल के पास ललई प्रजापति लंबे समय से मिट्टी के दीये बनाने का काम करते हैं। उनका कहना है कि उनके पूर्वज भी मिट्टी के दीये बनाते थे। वह भी त्योहार पर मिट्टी के दीये बनाने का काम करते हैं। समय चाहे जितना बदला हो, लेकिन आज भी लोग दिवाली पर मिट्टी के दीये जरूर खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed