फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The Horaisa Minor canal was breached, and the water reached the Ganges River through a drain

Raebareli News: होरैसा माइनर की पटरी कटी, नाले से होकर गंगा में पहुंचा पानी

Sat, 27 Dec 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 27 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The Horaisa Minor canal was breached, and the water reached the Ganges River through a drain
ऊंचाहार के पूरे चूर मजरे होरैसा गांव के पास कटी नहर। 
रायबरेली। ऊंचाहार के पूरे चूर गांव के पास बृहस्पतिवार को होरैसा माइनर की पटरी कट गई। इससे नहर का पानी नाले से होकर गंगा नदी में जाने लगा। किसानों ने सिंचाई विभाग को सूचना दी, लेकिन कोई नहीं आया। शुक्रवार को सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पटरी की मरम्मत कराई।
विज्ञापन


कंदरावा रजबहा से होरैसा माइनर निकली है। इससे होरैसा, सरांय भान, खरौली, गंगौली व कंदरावां ग्राम पंचायत के किसान फसल सिंचाई करते हैं। हाल ही में नहर की सफाई हुई है, लेकिन ठेकेदार ने पटरी की मरम्म्त करने की जरूरत नहीं समझी। बुधवार को नहर में पानी छोड़ा गया, तो नहर की पटरी कट गई। इससे पानी नाले में जाने लगा। जानकारी हुई तो गांव के लोगों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिंचाई विभाग के मेट राम नारायण मौके पर पहुंचे। श्रमिकों की मदद से बोरियों में मिट्टी भराकर पटरी की मरम्मत कराई। इसके बाद नहर का पानी आगे बढ़ा। किसान रामहेत, माता बदल, अशोक मौर्य ने बताया कि माइनर की पटरी कई वर्षों से इसी जगह कट जाती है। पिछले साल भी माइनर इसी स्थान पर कटी थी। लगभग 15 दिनों तक नहर का पानी नाले के रास्ते गंगा नदी में जा रहा था। किसानों की फसल की सिंचाई नहीं हो पाई थी। जेई प्रवीण पांडेय ने बताया कि पटरी की मरम्मत करा दी गई है। किसानों का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed