फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The heat is making me restless, it is difficult to overcome

Raebareli News: बेचैन कर रही तपिश, पार पाना मुश्किल

Sun, 15 Jun 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 15 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The heat is making me restless, it is difficult to overcome
रायबरेली। भीषण गर्मी ने लोगों को एक पहर भी राहत नहीं मिल रही है। सुबह से लेकर रात तक हर कोई गर्मी से बेहाल है। पशु पक्षी भी अकुला रहे हैं। दोपहर में गर्मी बर्दाश्त के बाहर हो रही है। कारोबार प्रभावित होने से दुकानदार परेशान हैं।
विज्ञापन


जून में तेज धूप लोगों को चुभ रही है। हर दिन गर्मी के तेवर तल्ख हो रहे हैं। लोगों को भरपूर नींद नहीं मिल पाती है, जिससे पूरे दिन चिड़चिड़ापन बना रहता है। कूलर की हवा काम नहीं आ रही है। पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं, जिस कारण लोगों को घर के भीतर डिहाइड्रेशन हो रहा है। सड़क पर चलना चुनौती सरीखा है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह 10 बजे तापमान 37 डिग्री रहा। गर्म हवा ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग सड़क पर कम ही निकले। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गर्मी से लोग बेहाल हैं। व्यापार ठप है। सुबह और दोपहर बिक्री नहीं हो रही है। शाम के समय कुछ देर के लिए लोग जरूरत का सामान खरीदने बाजार जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। दोनों तापमान सामान्य से अधिक रहे। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि तापमान बराबर 43 डिग्री के आसपास बना हुआ है। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में 15 डिग्री से कम का अंतर है। इस कारण गर्मी अधिक पड़ रही है।

तापमान पर एक नजर
10 जून- 43 डिग्री- 30 डिग्री
11 जून- 43 डिग्री- 31 डिग्री
12 जून- 42.6 डिग्री- 30 डिग्री
13 जून- 43 डिग्री- 31 डिग्री
14 जून- 42 डिग्री- 30 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed