फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The head of the Panchayat members 5 and 10 pamphlets dismissed

प्रधान के 5 और पंचायत सदस्य के 10 परचे खारिज

Thu, 19 Nov 2015 11:28 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
पहले चरण में महराजगंज, शिवगढ़, हरचंदपुर, बछरावां, सतांव में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के साढ़े छह हजार से अधिक दावेदारों ने नामांकन पत्र जमा किए थे।
विज्ञापन


दो दिन ब्लॉकों में नामांकन पत्रों की जांच की गई। शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक रायपुर मेरुरवा गांव से प्रधान पद की दावेदार संकारा देवी का परचा निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


नाम गलत होने पर ऐसा किया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के दस दावेदारों को परचा निरस्त किए गए। यह जानकारी आरओ बीपी सिंह ने दी।

हरचंदपुर प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक में दूसरे दिन भी नामांकन पत्रों की जांच की गई। मझिगवां राव में प्रधान पद का एक, अजमतउल्लागंज गांव में दो प्रधान पद के दावेदारों के परचे में खामी मिलने पर खारिज कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जानकारी आरओ रियाज अहमद ने दी। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक दूसरे दिन भी ब्लॉक पर नामांकन पत्रों की जांच की गई।

प्रधान पद के एक दावेदार का परचा त्रुटि मिलने पर निरस्त कर दिया गया। सतांव प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकनपत्र में कमियां मिलने पर 15 परचे खारिज कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed