{"_id":"999bdc45a97a41259831cdbfd2b78ea9","slug":"the-game-not-only-increase-the-pride-of-the-district-education-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल ही नहीं, शिक्षा में भी जिले का बढ़ा गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल ही नहीं, शिक्षा में भी जिले का बढ़ा गौरव
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश दीक्षित और विशिष्ट अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने सभी को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल ही नहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी जिले का गौरव बढ़ा है। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि जिले के कई ऐसे विभूतियां भी हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रतिभा की चमक बिखेरी है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिले के लोगों को सम्मान करके गर्व महसूस होता है। ये ऐसे लोग हैं, जिनकी वजह से जिले का गौरव बढ़ रहा है। खेल ही नहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा है।
सूबे के महानिदेशक (अभियोजन) डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में आपसी सामंजस्य बढ़ता है। इस दौरान कलाकारों ने शंकर और पार्वती का नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
वहीं भजन संध्या में भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। सम्मान समारोह में जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने वाली एथलीट सुधा सिंह, क्रिकेट खिलाड़ी आरपी सिंह, इसरो वैज्ञानिक अरविंद त्रिवेदी के परिवारीजनों को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा जगत नारायण अग्रवाल, संदीप जैन, राजेंद्र अवस्थी, शिवकुमार अग्रहरि, महेंद्र अग्रवाल, श्याम साधु, इंद्र कुमार वर्मा, उमेश सिकरिया, शिवकुमार गुप्ता, अंसारूल हक अंसारी, त्रिलोचन सिंह मोंगा, मनोज त्रिवेदी, डॉ. अल्ताफ, डॉ. हसमत अली, डॉ. जीके श्रीवास्तव, डॉ. डीके मिश्रा, मुरलीधर शुक्ला, ठाकुर प्रसाद सिंह, कमलेश द्विवेदी, डॉ. मधुसूदन मिश्रा, कपिल अवस्थी, वीरेंद्र सिंह आनंद, शिवशरण चौधरी का सम्मान हुआ।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष रामबहादुर यादव, एडीएम प्रशासन एससी चौधरी, वित्त एवं राजस्व शीतला प्रसाद, एएसपी राममूरत यादव, एसएन शुक्ला मौजूद रहे।