फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The fund will set on 838 place

निधि से जगमग करेंगे 838 स्थान

Fri, 31 Jul 2015 11:58 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
गांवों में सोलर लाइट लगवाने की होड़ सी लग गई है। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, विधायक, एमएलसी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गांवों को जगमग करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। राज्यसभा सदस्य कैप्टन सतीश शर्मा ने भी 838 स्थानों पर सोलर लाइट लगवाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन


एक करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से लाइट लगवाने के लिए डीआरडीए को प्रस्ताव पास होने के लिए दिया गया है। इसके अलावा 474 स्थानों पर एक करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से हैंडपंप लगवाने का भी प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन



राज्यसभा सदस्य कैप्टन सतीश शर्मा को विकास कार्य कराने के लिए लोकसभा चुनाव के बाद निधि में बजट नहीं मिला है। अब बजट मिलने की उम्मीद है।

राज्यसभा सदस्य ने जिले के गांवों में 838 स्थानों पर सोलर लाइट निधि से लगवाने की संस्तुति की है। इस संबंध में उन्होंने प्रस्ताव भी पास करके डीआरडीए को उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा जताई है कि प्रस्ताव पास होने तक निधि में बजट आ जाएगा। पीडी इंद्रसेन सिंह ने बताया कि प्रस्ताव आ गए हैं। उन्हें पास कराने का काम शुरू हो गया है। निधि के लिए डिमांड भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed