फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The first choice Suhaginon clay Karve

सुहागिनों की पहली पसंद मिट्टी के बने करवे

Mon, 26 Oct 2015 12:19 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
वहीं डिजाइनर करवे महिलाओं ने खरीदना शुरू कर दिया है। वैसे तो बाजार में चांदी के करवे भी आने लगे हैं। इसके बाद भी सबसे अधिक बिक्री मिट्टी के बने करवों की ही होती है।
विज्ञापन


करवाचौथ पर पति के दीर्घायु एवं परिवार की सुख समृद्धि के लिए सुहागिनें निर्जला व्रत रखती हैं। विधि  विधान से पूजा-पाठ करती हैं। पूजा के दौरान करवों का होना जरूरी होता है।
विज्ञापन


महिलाओं को आकर्षित करने के लिए इस बार कुम्हार मिट्टी के बने करवों को आकर्षक ढंग से सजाने में लगे हुए हैं। इन करवों पर फूल के साथ ही आकर्षक कलाकृतियां बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही विभिन्न रंगों से सजाया जा रहा है। वैसे तो आधुनिक दौर में चांदी के करवे भी बाजार में हैं। इसके बावजूद आज भी सबसे अधिक बिक्री मिट्टी के बने करवों की हो रही है।

इससे कुम्हारों को अच्छी आमदनी होती है। महंगाई के दौर में मिट्टी के बने करवे मीडियम और गरीब तबके के लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध हैं।

वर्तमान में साधारण मिट्टी का करवा 10 रुपये, जबकि डिजाइनर करवा 25 से 30 रुपये तक बाजार में उपलब्ध है। वहीं कुम्हार शिवदेवी और ओरीलाल का कहना है कि मिट्टी के लिए तालाब का आवंटन नहीं है।


1400 रुपये ट्रॉली मिट्टी खरीदनी पड़ती है। शिवलाल और रफीक का कहना है कि कंडा से लेकर मिट्टी तक का इंतजाम करने में आठ से लेकर 20 रुपये तक का खर्च आता है। एक करवा पर बमुश्किल से दो से पांच रुपये बच पाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed