फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The final will be played between Sarai and Mathura Kheda

Raebareli News: सरांय और मथुराखेड़ा के बीच होगा फाइनल

Wed, 21 Jan 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 21 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The final will be played between Sarai and Mathura Kheda
खीरों। विकास खंड क्षेत्र के श्री तालेश्वर मंदिर मैदान में चल रही तालेश्वर बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें सरांय टीम ने गोनामऊ को और मथुराखेड़ा ने नयाखेड़ा को हराकर फाइनल में जगह बनाई। सरांय टीम के बल्लेबाज गौरव मिश्रा ने 100 रन व दो विकेट लिए व मथुराखेड़ा टीम के बल्लेबाज संदीप ने 47 रन बनाए। दोनों खिलाड़ियों को मैन आफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गोनामऊ टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सरांय की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोनामऊ टीम 12 ओवर में नौ विकेट पर 123 रन बना सकी। इस तरह सरांय की टीम ने पहला सेमीफाइनल मुकाबला 91 रन से जीतकर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में नयाखेड़ा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 125 रन बनाकर आउट हो गई। टीम के बल्लेबाज दुर्गेश ने 33, रौनक ने 20 व राज ने 14 रन बनाए। मथुराखेड़ा टीम के गेंदबाज साहिल ने तीन, गुलाब व राहुल ने दो-दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मथुराखेड़ा की टीम ने 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर यह मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में अंपायर की भूमिका मुकेश व मुतीक व कमेंट्री रौनक तिवारी व मोहित और स्कोरर की भूमिका इमरान व अर्जुन चौधरी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed