फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The farmer gave life by jumping into the well

किसान ने कुएं में कूदकर दे दी जान

Tue, 28 Jul 2015 12:00 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार की रात कुएं में कूदकर एक किसान ने जान दे दी। परिवारीजनों का कहना है कि बेटी की शादी के लिए किसान ने बैंक से ऋण लिया था, जिसकी अदायगी वह नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन


इस वजह से उसने खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक के बेटे ने बताया है कि कर्ज के चलते पिता ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


घर वालों के मुताबिक, रूपामऊ गांव निवासी रामनिहोरे तिवारी (75) किसानी करता था। रात में वह चारपाई से उठा और घर के पास स्थित कुएं में कूदकर जान दे दी। सुबह खोजबीन के दौरान उसका शव कुएं में पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूचना पर थानेदार अरुण शुक्ला और नायब तहसीलदार श्रद्धा सिंह मौके पर पहुंचे। उनकी देखरेख में पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला और पीएम के लिए भेजवाया।

मृतक के बेटे प्रमोद तिवारी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता ने एसबीआई रूपामऊ से डेढ़ साल पहले बहन शालिनी की शादी के लिए 90 हजार रुपये का ऋण लिया था।

साधन सहकारी समिति रुस्तमपुर से भी पांच हजार रुपये का कर्ज था। उसके पास तीन बीघा खेत है, गेहूं की फसल बर्बाद हो गई थी। बेटे का आरोप है कि चार दिन पहले बैंक कर्मी घर आए थे।


इससे वह परेशान थे कि रुपया कैसे जमा करेंगे। उधर, शाखा प्रबंधक सुनील ओझा का कहना है कि बैंक की ओर से कोई वसूली नोटिस नहीं जारी किया गया था। न ही कर्ज जमा करने का कोई दबाव था।

 एसओ का कहना है कि कर्ज अदायगी न कर पाने के चलते किसान के खुदकुशी की बात परिवारीजन कह रहे हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed