{"_id":"696934a9021e23f1ef0607b4","slug":"the-face-of-nine-roads-in-the-district-will-change-with-eight-crore-rupees-raebareli-news-c-101-1-slko1032-148970-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: जिले में आठ करोड़ से नौ सड़कों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: जिले में आठ करोड़ से नौ सड़कों की बदलेगी सूरत
विज्ञापन
हरचंदपुर क्षेत्र में बदहाल सड़क।
- फोटो : हरचंदपुर क्षेत्र में बदहाल सड़क।
रायबरेली। जिले में कई वर्षों से खस्ताहाल नौ सड़कों की सूरत बहुत जल्द बदलने वाली है। इन सड़कों के बनने से करीब 20 हजार लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से सड़कों के सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करके सड़काें का निर्माण कराया जाएगा। सड़कों के निर्माण में करीब आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
सदर, हरचंदपुर और सरेनी क्षेत्र में नौ सड़कों को चिह्नित किया गया है। इसमें कोई सड़क आठ, तो कोई 10 साल से खराब है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को होती है। बदहाल सड़कों की वजह से अक्सर लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीण इन सड़कों को बनवाने की मांग लंबे अर्से से कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने इन सड़कों की बदहाली दूर करने का वीणा उठाया है। इसमें किसी सड़क की लंबाई एक किमी. तो किसी की दो किमी है।
हरचंदपुर के कठवारा निवासी रामनरेश, मदन तिवारी, सरेनी कस्बा निवासी आशुतोष, महेश विश्वकर्मा, सदर तहसील क्षेत्र के अजरहा गांव निवासी रामकेवल, महेश कुमार मौर्य ने बताया कि गांव तक आने-जाने के लिए मार्ग खस्ताहाल है। बारिश के समय गांव तक पहुंचने में दिक्कत होती है। सड़क बनवाने की मांग कई बार अधिकारियों से की गई। धरना प्रदर्शन भी किए गए। अब सड़कों के बनने की उम्मीद जागी है। मार्ग को दुरुस्त होने से आवागमन सुगम होगा। उधर, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन नूर आलम ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।