{"_id":"56e5b7bc4f1c1b99478b4579","slug":"the-examination-council-amid-chaos-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में अव्यवस्थाओं के बीच आज से परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में अव्यवस्थाओं के बीच आज से परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Mon, 14 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सोमवार से शुरू होने वाले परिषदीय विद्यालय की परीक्षा में छात्र-छात्राओं को अव्यवस्थाओं से जूझना होगा। कहीं प्रश्नपत्र तो कहीं पर कॉपियों को टोटा है। करीब 2.68 लाख छात्र-छात्राओं के बैठने तक के उचित प्रबंध नहीं किए गए हैं।
हकीकत ये है कि ज्यादातर शिक्षकों को परीक्षा कराने के लिए कॉपियां अपने ही जेब से खरीदनी पड़ रही है। रविवार को अवकाश होने के कारण विद्यालयों में कोई तैयारी नहीं की गई।
जिले में 2500 प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल है।
इसमें दो लाख 68 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। शासन की ओर से परीक्षा को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। बच्चों को परीक्षा में बैठने तक की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कुर्सी-मेज की कौन कहे, कई विद्यालयों में टाट-पट्टी तक नहीं है।
विज्ञापन
यहां पर बच्चे खुद ही इंतजाम करके पहुंच रहे हैं। विद्यालयों में परीक्षा कराने के लिए कॉपियां खरीदी गई की नहीं। इस संबंध में कोई जांच तक नहीं कराई गई। ऐसे में परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा महज मजाक बनकर होती नजर आ रही है।
अमेठी जिले के तिलोई ब्लॉक के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अभी तक परीक्षा को लेकर कोई तैयारी नहीं हुई है। कॉपियों की कौन कहे, विद्यालय में प्रश्नपत्र तक नहीं पहुंचे हैं। सुबह से मुख्यालय पर शिक्षकों का जमावड़ा रहा, लेकिन प्रशभनपत्र नहीं मिलने के कारण मायूस होकर लौटना पड़ा।
यहां पर 125 प्राथमिक विद्यालय में 11901 छात्र-छात्राएं, जबकि 28 पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 3033 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगी। तिलोई के खंड शिक्षा अधिकारी केपी शुक्ला ने बताया कि पेपर 14 तारीख की सुबह पहुंच जाएंगे।
विद्यालय स्तर पर परीक्षा ब्लैकबोर्ड पर लिखकर करा ली जाएगी। वहीं अमेठी बीएसए आनंद पांडेय ने सभी विद्यालयों में प्रशभनपत्र पहुंचने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में परीक्षा कैसे होगी, यह खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
बीएसए रामसागर त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक ओर पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में होने वाली परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉपियों और प्रश्नपत्र की कोई कमी नहीं है।