फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The district air is getting poisonous, mist mist

जिले की हवा हो रही जहरीली, छाई धुंध

Tue, 10 Nov 2020 01:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
The district air is getting poisonous, mist mist
रायबरेली। दिल्ली व लखनऊ के बाद अब धुंध जिले की हवा को भी जहरीला बना रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का दावा है कि हवा में घुलते जहर का सिलसिला यूं ही रहा तो इस बार दीपावली बाद स्थिति गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

जिले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से लगाए गए मापक यंत्रों में सोमवार को पिछले महीने की अपेक्षा इस महीने आवासीय क्षेत्रों में कहीं पर 15 तो कहीं पर 17 फीसदी एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूवाई) की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दिन भर धुंध छाई रही। दोपहर के समय कुछ देर के लिए हल्की धूप नजर आई।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम की शुरुआत के साथ ही वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि इसको लेकर जल्द कोई इंतजाम नहीं किए गए तो स्थिति गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में जगह-जगह लगने वाला जाम, खस्ताहाल सड़कें और जगह-जगह कूड़ा जलाया जाना इसकी मुख्य वजह बन रहे हैं। जिन विभागों के कंधों पर प्रदूषण नियंत्रण करने की जिम्मेदारी दी गई है, वह भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।
वहीं नगर पालिका के ईओ बालमुकुंद मिश्रा का कहना है कि शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने का प्रयास किया जाता है। खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। ट्रैफिक इंचार्ज रेखा सिंह का कहना है कि तीन माह में 28 वाहनों का चालान प्रदूषण फैलाने पर किया गया।
जल्द ही प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। शहर में सिविल लाइंस क्षेत्र में परशदेपुर रोड ध्वस्त होने से हवा दूषित हो रही है। इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जल निगम को नोटिस भेजकर सड़क का निर्माण कराने के लिए कहा गया है।
जब तक निर्माण नहीं होता, तब तक पानी का छिड़काव कराने की बात भी पत्र में कही गई है। जलनिगम के अधिशासी अभियंता सनी सिंह ने बताया कि सड़क पर दो बार पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। भारी वाहनों का डायवर्जन होने से मरम्मत नहीं कराई जा सकी। जल्द ही कार्य कराया जाएगा।
15 दिनों में कितनी एक्यूवाई की बढ़ोत्तरी
स्थान 15 दिन पहले अब
इंदिरा नगर 78 95
खोवा मंडी 86 109
अमावां रोड 93 93
25वीं वाहिनी पीएचसी में तैनात वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. विपिन गुप्ता का कहना है कि प्रदूषण बढ़ रहा है। इसकी वजह से ही लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। सांस लेने में लोगों को दिक्कतें होती हैं। इसलिए सबको जागरूक रहना होगा। यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत कराई जाए। लोग अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। कूड़ा-कचरा कतई न जलाया जाए।

15 दिनों में वायु प्रदूषण में बढ़ोत्तरी हुई है। इस वजह से धुंध छा रही है। जिले में अब पराली जलाने का कोई मामला सामने नहीं आ रहा है। यह धुंध अन्य प्रदेशों से हवा के साथ आ रही है। जिले में जिस वजह से प्रदूषण बढ़ने की आशंका रहती हैं, उससे संबंधित विभाग को नोटिस भेजकर सचेत भी किया जाता है।- अमित कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed