फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The dead body was thrown into the bushes after killing the young man

युवक की हत्या कर शव झाडिय़ों में फेका

Thu, 09 Jul 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
The dead body was thrown into the bushes after killing the young man
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की हत्या करके शव झाड़ियों में फेंक दिया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराई तो पता चला कि युवक तीन दिन पहले घर से लापता हुआ था। परिवारीजन खोजबीन कर रहे थे। युवक 15 साल से अपनी बहन के गांव में मकान बनवाकर रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गाँव पट्टी रहस कैथवल का है। गांव का रहने वाला शनि (22) पुत्र नन्हेंलाल सोमवार से अचानक घर से लापता हो गया था। परिवारीजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। इस बीच उसका शव गांव से बाहर वीरान स्थान पर एक झाड़ी में पड़ा हुआ मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की मां ने शव की शिनाख्त की। मौके पर पहुंचे कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक युवक के पैर व चेहरे पर चोट के निशान थे। मृतक के पिता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। मृतक मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के कुसुवापुर का रहने वाला था। ऊंचाहार के पट्टी रहहस कैथवल गांव में उसकी बहन ब्याही है। करीब डेढ़ दशक से वह यहीं पर रह रहा था। कुछ साल पहले उसने यहां पर अपना खुद का मकान भी बन लिया था। तब से उसके माता पिता भी यहीं पर रहते थे। कोतवाल पंकज तिवारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed