फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The country cannot be made a united India by sitting on a Twitter account - Irani

टि्वटर अकाउंट पर बैठकर देश को अखंड भारत नहीं बनाया जा सकता-ईरानी

Fri, 01 Nov 2019 07:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:29 AM IST
विज्ञापन
The country cannot be made a united India by sitting on a Twitter account - Irani
राजीव गांधी इंस्टीट्यूट आफ पेट्रोलियम टेक्नालॉजी में बोलतीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ट्विटर अकाउंट पर सरदार पटेल और देश की जनता पर कटाक्ष करना आसान है।
विज्ञापन

उनके पदचिह्नों पर चलकर अखंड भारत की कल्पना का समर्थन करना ऐसी कांग्रेस पार्टी के लिए मुश्किल है, जिन्होंने संसद में अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध किया।
विज्ञापन

मैं इतना ही कहना चाहती हूं कि यदि वाकई में सरदार बल्लभ भाई पटेल में उनकी निष्ठा होती तो वह लोग भी आज यहां मौजूद होते। प्रधानमंत्री ने हर नागरिक से रन फॉर यूनिटी से जुड़ने का आह्वान किया था लेकिन वह यहां मौजूद नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अपने आप में संकेत है कि पटेल के प्रति उनके मन में कैसी भावना है। अमेठी जिले के जायस कस्बे में गांधी संकल्प यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत में स्मृति ईरानी ने कहा कि ट्विटर अकाउंट पर बैठकर देश को अखंड भारत नहीं बनाया जा सकता।
उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल व गांधी जी को कांग्रेस पार्टी का सदस्य कहने से अब काम नहीं चलेगा। उनके आदर्शों पर चलने व उसे जन-जन तक पहुंचने की आवश्यकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है।
सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन करके उन्हें जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अमेठी हमारा घर है उसके विकास का पहिया तेजी से दौड़ रहा है। अब आश्वासन नहीं सही मामले में विकास हो रहा है।
जायस कस्बे में गांधी संकल्प यात्रा में केंद्रीय स्मृति ईरानी ने भाग लिया। सांसद को अपने बीच पाकर लोगों का जोश देखते ही बना। भारी संख्या में लोग जुटे। जायस में मलिक मोहम्मद जायसी भारतीय इंटर कॉलेज से नौगजी चौराहे तक यात्रा निकाली गई।
यात्रा के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह स्मृति ईरानी पर फूल बरसाए। स्मृति ईरानी लोगों से मिलीं और हालचाल पूछा। यात्रा के दौरान हरी माहेश्वरी, घनश्याम माहेश्वरी, उमेश जैन ने अपने घरों के सामने खड़े होकर यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया।

इस दौरान महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री के साथ सेल्फी भी ली। यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, क्षेत्रीय विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, राकेश त्रिपाठी, नगर पालिकाध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख तिलोई कृष्ण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed