{"_id":"68b352473f5e3b055f044dec","slug":"the-committee-was-locked-farmers-created-a-ruckus-raebareli-news-c-101-1-rai1002-139952-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: समिति में ताला बंद, किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: समिति में ताला बंद, किसानों ने किया हंगामा
Sun, 31 Aug 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
डीह ब्लॉक क्षेत्र के साधन सहकारी समिति पोठई में खाद के लिए लगी लाइन।
नसीराबाद (रायबरेली)। समिति में ताला बंद होने से गुस्साए किसानों ने शनिवार को प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। शाम चार बजे सचिव पहुंचे तब खाद का वितरण हुआ।
शनिवार को खाद वितरण की सूचना पर सुबह छह बजे से कई गांवों के किसान साधन सहकारी समिति बेवल के सामने लाइन लगाकर खड़े हो गए। सुबह 11 बजे तक समिति का ताला न खुलने पर किसानों ने हंगामा किया। सलोन उप जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम से समिति में ताला बंद होने की शिकायत की।
एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सचिव को तत्काल खाद बांटने का निर्देश दिया। इसके बाद शाम चार बजे सचिव अनुराग मिश्रा पहुंचे और समिति का ताला खोलकर किसानों के कागज जमा कराकर खाद वितरण शुरू कराया। सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि नसीराबाद संघ में खाद बांटी जा रही थी, वहीं पर सभी कर्मचारी लगाए गए थे। इस कारण बेवल समिति में खाद का वितरण समय से शुरू नहीं हो सका।