{"_id":"68dc369cd52123f3770fd9e0","slug":"the-committee-was-found-closed-the-secretary-did-not-answer-the-phone-raebareli-news-c-101-1-slko1031-142046-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बंद मिली समिति, सचिव ने नहीं उठाया फोन, मंत्री ने कहा-होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बंद मिली समिति, सचिव ने नहीं उठाया फोन, मंत्री ने कहा-होगी कार्रवाई
Wed, 01 Oct 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर में मंगलवार को खाद की दुकान का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही।
रायबरेली। लखनऊ से चित्रकूट जाते समय कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने मंगलवार को जिले में खाद की उपलब्धता की हकीकत जानी। जांच में सहकारी समिति शोरा बंद मिली। सचिव ने फोन भी नहीं उठाया। इस पर मंत्री नाराज हुए और बोले कि कार्रवाई होगी। मंत्री ने कहा कि तय रेट पर किसानों को खाद बेची जाए। अधिक कीमत पर खाद बेचने पर कार्रवाई होगी।
शाम करीब तीन बजे कृषि मंत्री सबसे पहले पीसीएफ गंगागंज पहुंचे। केंद्र प्रभारी रमेश से खाद की उपलब्धता की जानकारी ली। इस पर रमेश ने कहा कि सोमवार तक खाद की उपलब्धता थी। बुधवार तक खाद उपलब्ध हो जाएगी। यहीं पर साधन सहकारी समिति शोरा है, जिसमें ताला लटक रहा था। यह देख मंत्री ने नाराजगी जताई।
पीसीएफ गंगागंज के केंद्र प्रभारी से समिति के सचिव आशीष मिश्रा को फोन मिलवाया। पहली बार में आशीष ने फोन नहीं उठाया। दोबारा फोन मिलाया गया तो उन्होंने फोन स्विच ऑफ कर लिया। इस पर मंत्री ने स्वयं समिति की फोटो खींची और कहा कि अधिकारियों से बात करके सचिव पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद मंत्री लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित ध्रुव एग्री जंक्शन की दुकान पर पहुंचे। दुकान संचालक सूर्यभान से खाद की उपलब्धता की जानकारी ली। इस पर संचालक ने बताया कि लगभग 249 बोरी डीएपी और 262 बोरी एनपीके दुकान पर उपलब्ध है। खाद की कमी नहीं है। कृषि मंत्री ने कहा कि खाद की समस्या से किसान परेशान थे।
ऐसे में इस बात का ध्यान रखा जाए कि किसानों के सामने खाद की कमी न आए। दुकान आने वाले किसानों को तय रेट पर खाद दें। कुछ देर रुकने के बाद मंत्री लखनऊ रवाना हो गए। खास बात ये रही कि कृषि विभाग के अफसरों को कृषि मंत्री के निरीक्षण की जानकारी उनके जाने के बाद हुई। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि मंत्री के निरीक्षण में सबकुछ ठीक रहा। कहीं पर खाद की कमी नहीं मिली।