{"_id":"68b1feb172f960aafa0355fe","slug":"the-body-of-a-laborer-found-lying-in-the-drain-raebareli-news-c-101-1-rai1002-139921-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नाले में पड़ा मिला श्रमिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नाले में पड़ा मिला श्रमिक का शव
Sat, 30 Aug 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पोरई गांव में युवक की मौत के बाद बिलखते परिवारीजन।
सतांव। गुरुबख्शगंज के पोरई गांव में बुधवार से लापता एक श्रमिक का शव शुक्रवार शाम को बसहा नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराई। मृतक के बेटे ने शव की पहचान की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
पोरई गांव निवासी छविनाथ पाल उर्फ नन्हकी (50) पुत्र बंशीलाल बुधवार को दोपहर से अचानक लापता हो गए थे। वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बृहस्पतिवार को छविनाथ के लापता होने की सूचना थाने में दी गई थी। शुक्रवार शाम गांव के लोग बसहा नाले के किनारे मवेशी चराने गए तो इस नाले में छविनाथ का शव औंधे मुंह पड़े देखा। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया और पड़ताल की। प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
मृत छविनाथ के पुत्र इंद्रजीत ने बताया कि उसके पिता के बड़े भाई से बुधवार को सुबह घर के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में ताऊ ने धमकी दी थी। इसके बाद से उनके पिता लापता हो गए। उसके पिता का और किसी से कोई विवाद नहीं था। छविनाथ की मौत से बेटे इंद्रजीत, संदीप, बेटियां बबली, बाबू, लालती व शांती देवी व पत्नी शकुंतला रो-रोकर बेहाल रहे।