फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The bituminous layer was not laid on the overbridge, the road was not built to the highway

ओवरब्रिज पर नहीं डाली गई बिटुमिनस लेयर, हाईवे तक नहीं बनवाई सड़क

Sat, 31 Oct 2020 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
The bituminous layer was not laid on the overbridge, the road was not built to the highway
रायबरेली। शहर के मामा चौराहा पर बनाए गए ओवरब्रिज पर बिटुमिनस लेयर तक नहीं डाली गई। बिटमिनस लेयर ब्रिज तैयार होने पर आखिरी में डाली जाती है, ताकि ब्रिज के ऊपरी सतह पर बनी सड़क में चिकनापन हो जाए। इससे सड़क में दरार नहीं आती और ब्रिज के इंस्पेक्शन ज्वाइंट और ब्रिज बनाने में लगाई गईं लोहे की प्लेटें व सरिया आदि भी सुरक्षित रहती हैं।
विज्ञापन

यही नहीं हाईवे तक ब्रिज को जोड़कर सड़क तक नहीं बनाई गई। कार्यदायी संस्था काम ‘ओके’ कर यहां से चली गई और कार्यदायी संस्था को भुगतान भी कर दिया गया। मामा चौराहा पर बने ब्रिज के इंस्पेक्शन ज्वाइंट खुलने के साथ ही ज्वाइंट से सरिया बाहर आ गई और प्लेटें टूट गई हैं। इसका खुलासा ‘अमर उजाला’ ने 30 अक्तूबर के अंक में किया तो जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के निर्माण में मानकों के अनदेखी किए जाने के कारण ही लोगों को जाम की समस्या से राहत नहीं मिल पाई। बड़े वाहनों का दोनों तरफ से आवागमन इस ब्रिज से नहीं हो सका। दो साल में ही 35 करोड़ से बना पुल जर्जर हो गया। ओवरब्रिज में कमीशनबाजी के खेल को लेकर विभागीय इंजीनियर खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं, लेकिन उनका दावा है कि मनमानी न की जाती तो इतनी जल्दी पुल की यह हालत न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामा चौराहा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर 35 करोड़ की लागत से बने ओवरब्रिज के एक्सपेंशन ज्वाइंटों के क्षतिग्रस्त होने की खबर ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित होने के बाद अभियंता हरकत में आए हैं। खबर का संज्ञान लेते सेतु निगम के अवर अभियंता ने डीएम को पत्र लिखकर ट्रैफिक रोकने की मांग की है। डीएम से अनुमति मिलने के बाद मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।

ओवरब्रिज से आवागमन रोकने के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है। मरम्मत में एक सप्ताह का समय लग सकता है। जैसे ही डीएम का आदेश मिलता है, वैसे ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। निर्माण के दौरान पुल में बिटुमिनस लेयर डाली गई या नहीं, इसे दिखवाया जाएगा। हाईवे तक सड़क क्यों नहीं बनवाई गई, इसकी भी जांच कराई जाएगी। डीएम की अनुमति मिलने के बाद पुल की मरम्मत कराकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया जाएगा। -विजय त्रिपाठी, अवर अभियंता, ब्रिज कॉर्पोरेशन प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed