{"_id":"595fc5e04f1c1b8d4e8b461d","slug":"the-bike-left-the-bike-on-the-rail-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक पर बाइक छोड़ भागा युवक, परखचे उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक पर बाइक छोड़ भागा युवक, परखचे उड़े
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर मीरगंज के पास ट्रेन की चपेट में आने से बाइक के उड़े परखच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शुक्रवार को रायबरेली-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर पंजाब मेल दुर्घटना होेने से बाल-बाल बच गई। एक युवक ट्रैक पर बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से बाइक के परखचे उड़ गए।
गनीमत रही कि बिना किसी हादसे के ट्रेन गुजर गई। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मियों में हड़कंम मच गया। सूचना पर आरपीएफ इंचार्ज प्रताप सिंह नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच की। रेल ट्रैक से बाइक के टुकड़े कब्जे में लिए। अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ आरपीएफ ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गाड़ी संख्या 3005 पंजाब मेल हावड़ा से अमृतसर जा रही थी। रायबरेली-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर शारदा सहायक नगर स्थित मीरगंज गांव के पास एक बाइक सवार रैल ट्रैक पार कर रहा था। इसी बीच पंजाब मेल को आता देख युवक ट्रैक पर ही बाइक छोड़ वहां से भाग गया। ट्रेन बाइक को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। गनीमत रही कि ट्रेन के डिब्बे पटरी से नहीं उतरे, लेकिन बाइक के परखचे उड़ गए।