फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Temporary night shelters will be built at five places to save the poor from winter

गरीबों को सर्दी से बचाने को पांच स्थानों पर बनेंगे अस्थायी रैन बसेरे

Sun, 21 Nov 2021 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Temporary night shelters will be built at five places to save the poor from winter
रायबरेली। गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए शहर के पांच स्थानों पर अस्थायी रैन बसेरे बनाए जाएंगे। हर एक अस्थायी रैन बसेरे में 20 लोगों के ठहरने का इंतजाम होगा।
विज्ञापन

इन रैन बसेरों में रजाई व गद्दा के साथ ही पानी की व्यवस्था कराई जाएगी। शासन से मांगी सूचना पर नगर पालिका के अधिकारियों ने अस्थायी रैन बसेरे को लेकर जवाब भेज दिया है।
विज्ञापन

सर्दी में जिनके पास खुद का मकान नहीं होता हैं, उन्हें काफी परेशानी होती है। खासकर रिक्शा चालक सर्दी में ठिठुरते नजर आते हैं। गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए शासन ने नगर पालिका से सूूचना मांगी थी कि इस बार रैन बसेरों की क्या स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिकारियों के मुताबिक सुपर मार्केट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, अस्पताल चौराहा, पुलिस लाइंस चौराहे पर पांच अस्थायी रैन बसेरे बनाए जाएंगे। इसकी जानकारी शासन को भेज दी गई है।
दो स्थायी रैन बसेरे
शहर के चकधौरहरा और मुंशीगंज में अस्थायी रैन बसेरे बनवाए गए हैं। इन स्थायी रैन बसेरों में 50-50 लोगों के ठहरने का इंतजाम किया गया है। सर्दी बढ़ते ही इन स्थायी रैन बसेरों की साफ-सफाई करा दी गई है। साथ ही रजाई, गद्दा आदि के इंतजाम कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सर्दी को देखते हुए शहर क्षेत्र में पांच अस्थायी रैन बसेरे बनाए जाएंगे, जहां पर रजाई, गद्दा आदि के इंतजाम कराए जाएंगे। इसके अलावा दो स्थायी रैन बसेरे हैं, जहां पर कोई भी व्यक्ति पहुंचकर रह सकता है। प्रयास है कि सर्दी में गरीबों को ठिठुरना न पड़े।
डॉ.आशीष सिंह, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed