{"_id":"04234e5d44df294361f0adb923e23390","slug":"tempo-reflex-young-man-death-mother-sister-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेम्पो पलटा, युवक की मौत, मां-बहन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेम्पो पलटा, युवक की मौत, मां-बहन घायल
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। डलमऊ के पूरे कोदऊ मजरे पखरौली निवासी मनोज कुमार मंगलवार को बाइक से मुराईबाग जा रहा था।
डलमऊ-ऊंचाहार मार्ग पर उसकी बाइक एक तांगे से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उसे अस्पताल पहुंचाते, इससे पहले ही युवक ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया।
कोतवाल ओपी यादव ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा। गुरुबक्शगंज के बसिगवां निवासी प्रवीण कुमार अपनी मां शीला और बहन प्रतिमा के साथ उन्नाव जिले के मौरावां गया था।
विज्ञापन
देर शाम सभी टेम्पो से लौट रहे थे। उन्नतखेड़ा गांव के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें प्रवीण की मौत हो गई। उसकी मां व बहन घायल हो गईं।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार दयालपुर गांव निवासी पप्पू (30) पुत्र रामकुमार मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच में बैठकर लालगंज की ओर आ रहा था।
दयालपुर गांव स्थित आरामशीन के पास अचानक धक्का लगने से वह नीचे गिर गया और ट्राली के पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रास्ते में उसकी मौत हो गई। खीरों के एकौनी गांव निवासी गौरव बाइक से लालगंज आ रहा था। पशु चिकित्सालय के पास साकेत नगर निवासी आदर्श की साइकिल में उसकी बाइक भिड़ गई, जिससे दोनों घायल हो गए।
उधर डलमऊ के पूरे रजऊ मजरे बेलहनी गांव निवासी अनीता घर में पंखे का तार लगा रही थी। इसी बीच उसे करंट लगने से वह बेहोश हो गई। परिवारीजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं हरचंदपुर के चकसुंडा निवासी कुलदीप सिंह, पुच्चा सिंह और शांती सिंह एक ही बाइक से जा रहे थे। थाना गेट के सामने कार ने टक्कर मार दी। तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।