फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teenager dies under suspicious circumstances

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Mon, 20 Jul 2020 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies under suspicious circumstances
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह जमीन पर लेटी थी। अचानक पेट में दर्द और गले में समस्या होने के चलते उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। किशोरी का शरीर पीला पड़ गया था। आशंका है कि उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। किशोरी की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

छिछोरा गांव की रहने वाली खुशी (15) पुत्री दिनेश कुमार अपने ही घर में जमीन पर सोई थी। अचानक उसके पेट में दर्द उठा और गला जाम हो गया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे आनन-फानन जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया है कि किशोरी का शरीर पीला पड़ गया था। शायद किसी जहरीले कीड़े के काटने की वजह से ऐसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जगतपुर कोतवाल हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed