{"_id":"6195498b13500b093c775b51","slug":"teenager-dies-after-tractor-trolley-overturns-raibaraily-news-lko6049148117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दबकर किशोर की मौत
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। पचखरा गांव के पास ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसमें एक किशोर दब गया। लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोटियाचित्रा गांव निवासी सूरज (16) पचखरा गांव के पास एक ईंट-भट्ठे पर काम करता था। वह मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट छोड़ने जा रहा था। तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई। इसमें सूरज दब गया।
मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।