फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teams of Barua and Kisunpur won in Kabaddi

कबड्डी में बरूआ और किसुनपुर की टीमें जीतीं

Fri, 08 Oct 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Teams of Barua and Kisunpur won in Kabaddi
डीह (रायबरेली)। ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दिलावलपुर में अमृत क्रीड़ा महोत्सव के तहत शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। विजेताओं को नूपुर त्रिपाठी एवं रंजीत कुमार ने प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर के बालक और बालिकाओं की कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय बरूआ की टीमों ने जीत हासिल की, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की कबड्डी में जूनियर हाईस्कूल किसुनपुर की बालिकाएं जीतीं। प्राथमिक स्तर पर बालकों की 100 मीटर दौड़ में समीर प्रथम, अनुराग द्वितीय, बालिकाओं में अंजलि प्रथम, दीपिका द्वितीय रही। अन्य प्रतियोगिताओं में अभिषेक यादव, अमरजीत, कुलदीप, अंकित मौर्य ने मेडल जीते। शिवशंकर मिश्रा, नीलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चार न्याय पंचायतों की हुई खेलकूद प्रतियोगिता
गदागंज (रायबरेली)। दीनशाह गौरा विकास क्षेत्र की चार न्याय पंचायतों रसूलपुर धरावां, जलालपुर धई, धमधामा और दीनशाह गौरा की खेलकूद प्रतियोगिताएं प्राथमिक विद्यालय धर्मापुर में आयोजित हुईं। खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। और बताया कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है बच्चों में प्रतिस्पर्धा की कबड्डी, दौड़ समेत अन्य प्रतियोगिताओं में अंकज, अनुज, अर्जुन, विमल, शुभम, राजू, नंदिनी, सुमित, शुभि मौर्य, अदिति कनौजिया आदि ने मेडल जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ में जूली प्रथम, सुलेखा रहीं द्वितीय
बछरावां (रायबरेली)। नीमटीकर न्याय पंचायत का अमृत क्रीड़ा महोत्सव बीईओ पद्मशेखर मौर्य की अध्यक्षता में ग्रामीण इंडोर स्टेडियम बछरावां में आयोजित किया गया। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं हुईं। बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंडौली की कक्षा छह की छात्रा जूली प्रथम और सुलेखा द्वितीय रहीं। बीईओ ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इस मौके पर हिमांशु वर्मा, पंकज शर्मा, अनिल कुमार, अरुण नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed