{"_id":"6a5a80e014578bf9e808a4b3","slug":"teachers-will-stand-united-in-the-face-of-problems-raebareli-news-c-101-1-slko1034-163002-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: समस्या आने पर एक साथ खड़े रहेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: समस्या आने पर एक साथ खड़े रहेंगे शिक्षक
Sat, 18 Jul 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शहर स्थित एक लॉन में डलमऊ के शिक्षकों की बैठक हुई। इस दौरान वर्तमान परिस्थितियों, शिक्षक हित एवं संगठनात्मक निर्णयों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी ने एक स्वर में कहा कि हम सब मिलकर सदैव शिक्षक हित को सर्वोपरि रखेंगे। यदि किसी शिक्षक को कोई समस्या होती है सभी साथी एक साथ समस्या का निदान कराने के लिए जुटेंगे।
बैठक में चयन वेतनमान, लंबित एरियर, एमडीएम ऑडिट, शिक्षिकाओं के सीसीएल, कैशलेस चिकित्सा कार्ड आदि समस्याओं पर गहनता से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समस्याओं के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी से मिलेंगे, ताकि समस्याओं का निस्तारण कराया जा सके। अध्यक्षता प्रदीप सिंह ने की।
बैठक में योगेश सिंह, बृजेश वाजपेयी, राजेंद्र शुक्ल, अवनीश श्रीवास्तव, सर्वेश शुक्ल, दुर्गेश मिश्रा, शंकर लाल, प्रमोद शुक्ल, धीरेंद्र सिंह, निशांत पांडेय, अवध किशोर मिश्रा, अक्षय दीक्षित, शैलेंद्र प्रताप सिंह, जयकरन सिंह, राजेश सिंह, दीपक मिश्रा, मोहित मिश्रा, राहुल सिंह, इमरान खान, आशीष चौधरी, पारुल रावत आदि उपस्थित रहे।