फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teachers demonstrated against Prerana App

प्रेरणा एप के विरोध में उतरे अध्यापक, धरना प्रदर्शन

Fri, 06 Sep 2019 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Teachers demonstrated against Prerana App
रायबरेली। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाने के बजाए शिक्षकों ने गुरुवार को शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस मनाया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष विकास भवन परिसर में पदाधिकारियों ने साथी शिक्षकों के साथ धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों पर परदा डालने के लिए शिक्षकों को बलि का बकरा बना रही है। जिला मंत्री मुकेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि सरकार पहले परिषदीय विद्यालयों की अव्यवस्था को दूर करे, उसके बाद शिक्षकों की जवाबदेही तय करे।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि बेसिक विद्यालयों की दुर्दशा का मुख्य कारण सरकार के नित नए प्रयोग हैं। संयुक्त मंत्री डॉ. चंद्रमणि वाजपेयी ने कहा कि प्रेरणा ऐप का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। यह आंदोलन यहीं नहीं थमेगा, बल्कि आगे भी चलेगा। 11 सितंबर से तीन दिवसीय धरने के बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष डॉ. बृजकिशोर चौधरी ने सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में शिक्षकों से एकजुट होने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय व सत्येश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, नगर अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, छतोह अध्यक्ष आदित्य नारायण पांडेय, डलमऊ अध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप सिंह, शिवगढ़ अध्यक्ष गयेंदु सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन मनीष पांडेय ने किया। इस मौके पर पवन शुक्ला, सुशील तिवारी, हरीशचंद्र चौधरी, राकेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed