फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teacher threatens to make obscene photo viral if she does not marry

शादी न करने पर शिक्षिका को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी

Wed, 20 Oct 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Teacher threatens to make obscene photo viral if she does not marry
डीह (रायबरेली)। शादी न करने पर एक महिला शिक्षक को अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जा रही है। विवाह न करने पर आरोपी दस लाख रुपये की मांग भी कर रहा है।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी अब तक पकड़ा नहीं गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली शिक्षिका शाहजहांपुर जिले में तैनात हैं। शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे गड़रियन गांव निवासी युवक आते-जाते उसे परेशान करता था और अश्लील हरकत करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब वह शाहजहांपुर में ड्यूटी कर रही है। युवक शादी करने का दबाव बना रहा है। विवाह न करने पर 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है।
ऐसा न करने पर उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहा है। थानेदार रवींद्र सोनकर ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed