फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tarpan offered to ancestors on Navami

Raebareli News: नवमी पर पितरों को दिया तर्पण

Mon, 05 Oct 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 05 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Tarpan offered to ancestors on Navami
ऊंचाहार को गोकना घाट पर पूर्वजों का तर्पण करने के दौरान पूजा करते लोग। 
ऊंचाहार। पितृ पक्ष की नवमी पर रविवार को श्रद्धालुओं ने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान और तर्पण किया। घरों में महिलाओं ने पितरों की पूजा कर मातृ विसर्जन किया। पूर्वजों के स्मरण और श्राद्ध कर्म के लिए भोर से ही गंगा और सई नदी के तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने पूर्वजों की आत्मा की शांति और परिवार में सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन


आचार्य मगन तिवारी और पं. प्रदीप शुक्ल ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार नवमी पर किए गए श्राद्ध कर्म से कुल के दिवंगतजनों को तृप्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्रद्धालु अपने साथ तिल, कुश, गंगाजल, भोजन और मौसमी फल लेकर पहुंचे। दिनभर श्राद्ध स्थलों पर पंडितों ने वेद मंत्रों का उच्चारण करते हुए विधि-विधान से पितरों को अर्पण कराया।
विज्ञापन


महिलाओं ने भी घरों में पूर्वजों के नाम पर विभिन्न व्यंजन बनाए और ब्राह्मणों व जरूरतमंदों को भोजन कराया। श्रद्धालु हीरालाल गुप्ता, उदयभान सिंह, योगेंद्र सिंह और अजय गुप्ता ने कहा कि श्राद्ध कर्म पितरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ परिवार में सद्भाव और संस्कारों के संरक्षण का अवसर है।

ऊंचाहार को गोकना घाट पर पूर्वजों का तर्पण करने के दौरान पूजा करते लोग। 

ऊंचाहार को गोकना घाट पर पूर्वजों का तर्पण करने के दौरान पूजा करते लोग। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed