फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tanker-jeep collision, one dead, six injured

टैंकर-जीप में टक्कर, एक मरा, छह जख्मी

Fri, 31 Jul 2015 11:46 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को रायबरेली-कानपुर मार्ग पर टैंकर और जीप में टक्कर हो गई। इसमें टैंकर पलट गया और क्लीनर की मौत हो गई। जबकि जीप में सवार छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में टैंकर सड़क किनारे पलट गया और उसके पीछे वाले दो पहिये भी निकल गए। 

सुबह एक टैंकर जिला मुख्यालय से कानपुर की तरफ जा रहा था, जबकि जीप कानपुर से शहर की तरफ आ रही थी। रानानगर के पास टैंकर और जीप में भिड़ंत हो गई।

 प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वाहनों की रफ्तार अधिक होने के चलते दुर्घटना हुई। हादसे में टैंकर क्लीनर सुदामा (40) निवासी डीह की मौत हो गई, जबकि चालक वीरेंद्र निवासी डीह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


 इसके अलावा जीप में सवार जुबैदा खातून निवासी खीरों, शगुफ्ता, वालिद (4), शाहिदा, वसीम निवासी मौरावां उन्नाव और चालक अनूप कुमार निवासी टोपारा मौरावां उन्नाव घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर इंदिरा नगर चौकी पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed