फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tahrir was not given against the former minister

Raebareli News: पूर्व मंत्री के खिलाफ नहीं दी तहरीर

Sat, 09 Aug 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 09 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Tahrir was not given against the former minister
रायबरेली। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और उनके समर्थकों के खिलाफ मिल एरिया थाने में दी गई तहरीर के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी शिवम यादव के पिता कृष्ण कुमार यादव ने कहा है कि उन्होंने पूर्व मंत्री व उनके समर्थकों के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। मुझे और परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह होमगार्ड हैं। उनका बेटा शहर कब चला गया, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा है कि पूर्व मंत्री अच्छे नेता हैं। बेटे को उन पर हमला नहीं करना चाहिए था। बेटे की पिटाई सही हुई है। शुक्रवार को शिवम के पिता मिल एरिया थाने में तहरीर दिए जाने की बात से मुकर गए। कहा कि वह मिल एरिया थाने तहरीर देने गए ही नहीं। जिसने उनके नाम पर मिल एरिया थाने में तहरीर दी है, उन पर कार्रवाई हो।
विज्ञापन


मिल एरिया थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पिता ने संयुक्त रूप से मिल एरिया थाने में पूर्व मंत्री और उनके समर्थकों के खिलाफ तहरीर दी थी। अब शिवम के पिता तहरीर दिए जाने की बात से मुकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है मामला
सारस तिराहे पर बुधवार को स्वागत के दौरान युवक ने पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ जड़ दिया था। पूर्व मंत्री के अंगरक्षकों व समर्थकों ने युवक और उसके साथी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। पूर्व मंत्री पर हमले के मामले में मिल एरिया पुलिस ने ऑटी नौगवां गांव निवासी शिवम यादव, कौरापुर गौरा निवासी रोहित द्विवेदी के अलावा युवकों की पिटाई में शामिल डीह थाना क्षेत्र के खुरहटी निवासी दिलीप कुमार मौर्य को जेल भेजा दिया था।


बृहस्पतिवार को परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश पांडेय की अगुवाई में शिवम यादव के पिता कृष्ण कुमार यादव और रोहित द्विवेदी के पिता अमरेश कुमार द्विवेदी ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर पूर्व मंत्री और उनके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed