फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Students holding important positions honored

महत्वपूर्ण पद संभालने वाली छात्राएं सम्मानित

Fri, 30 Oct 2020 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Students holding important positions honored
रायबरेली। न्यू सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज खीरों में मिशन नारी शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को प्रबंधक, प्रधानाचार्य, व्यवस्थापक एवं अनुशासन प्रमुख समेत महत्वपूर्ण पदों को छात्राओं ने संभाला। इन पदों पर अपने कार्यों को निर्भीकता से निभाने पर छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या का पद पूजा गुप्ता, प्रबंधक का पद प्रियंवदा, व्यवस्थापक का पद का आंचल सिंह और अनुशासन प्रमुख का पद गरिमा सोनी ने संभाला। इन सभी ने विद्यालय में पढ़ने वाले भैया, बहनों एवं अभिभावकों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

उनका निस्तारण भी कराया। प्रबंधक बनी प्रियंवदा के पास कक्षा 11 की छात्रा कोमल ने लॉकडाउन में आर्थिक तंगी का प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर उसे बैग व पाठ्य सामग्री दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बनी पूजा गुप्ता के समक्ष कक्षा 10 के छात्र आशीष साहू निवेदन किया कि कोविड-19 के कारण शिक्षण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पाई। ऐसे में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे होगी।
प्रधानाचार्य ने भरोसा दिलाया कि शिक्षक लगन एवं ईमानदारी से पढ़ाएंगे। जरूरत पड़ी अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जाएंगी। अनुशासन प्रमुख का जिम्मा निभा रही गरिमा सोनी ने विद्यालय में देर से आने और बिना ड्रेस आने वाले विद्यार्थियों को चेतावनी दी।

व्यवस्थापक बनी आंचल सिंह ने साफ-सफाई, पेयजल आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा की। विद्यालय प्रबंधक बीडी चक्रवर्ती, प्रधानाचार्य शिवमंगल सिंह ने महत्वपूर्ण पद संभालने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खीरों थाने के एंटी रोमियो दस्ते के पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed