फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Students created ruckus during examination

परीक्षा के दौरान छात्रों ने किया हंगामा

Mon, 19 Jul 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Students created ruckus during examination
डलमऊ (रायबरेली)। पं. जगन्नाथ मिश्र पीजी कॉलेज भैरो मिश्र में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया जब विश्वविद्यालय की परीक्षाएं चल रही थीं। परीक्षा के लिए अतिरिक्त समय दिए जाने की मांग करते हुए परीक्षार्थियों ने कॉपी छीनने की कोशिश की। कक्ष निरीक्षक व छात्रों के बीच नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा तो परीक्षार्थियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। डलमऊ कोतवाली पुलिस पहुंची तो परीक्षार्थी भाग गए। हालांकि पुलिस ने एक छात्र को पकड़ लिया और शांतिभंग की कार्यवाही करते हुए केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पं. जगन्नाथ मिश्र पीजी कॉलेज भैरो मिश्र में द्वितीय पाली के दौरान स्नातक तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों की भूगोल विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा अवधि पूरी होने के बाद भी परीक्षार्थी कक्ष निरीक्षक से अतिरिक्त समय की मांग करने लगे। कक्ष निरीक्षक से उत्तरपुस्तिका छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कक्ष निरीक्षक और छात्रों के बीच नोकझोंक भी हुई। परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस ने बीचबचाव किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा लेकिन छात्र शांतिभंग करते हुए नारेबाजी करने लगे। इस हंगामे से महाविद्यालय में अफरातफरी का माहौल रहा।
कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पं. जगन्नाथ मिश्र पीजी कॉलेज भैरो मिश्र में कुछ छात्रों ने परीक्षा के लिए अतिरिक्त समय दिए जाने की मांग को लेकर हंगामा किया और कॉपी छीनने की कोशिश की।

महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष सलिल कुमार की सूचना पर डलमऊ कोतवाली से पुलिस पहुंची तो हंगामा कर रहे छात्रों में भगदड़ मच गई। धरपकड़ के दौरान एक छात्र प्रांजल पकड़ा गया जबकि बाकी भाग गए। पकड़े गए छात्र के खिलाफ शांतिभंग का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed