फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Student trodden by car, killed

छात्रा को कार ने रौंदा, मौत

Fri, 16 Oct 2015 11:42 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
डीह थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात पूजा पंडाल में आरती  करने गई छात्रा को सड़क पार करते समय कार ने रौंद दिया। परिवारीजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


छात्रा अपने मामा के घर में रहकर पढ़ाई करती थी। सदर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
डीह थाना क्षेत्र के अयासपुर डीही निवासी उमाशंकर कोटेदार की भांजी दीपाली (13) यहीं पर रहकर पढ़ाई करती थी। वह भदोखर थाना क्षेत्र के उबरनी गांव की रहने वाली थी।
विज्ञापन


बचपन से ही वह मामा के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी। गुरुवार को वह हनुमानगंज कस्बे में सजे पूजा पंडाल में आरती में शामिल होने गई गई थी। इसी दौरान सड़क पार करते समय सामने से आ रही कार ने रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घटना की जानकारी होने पर अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल भांजी को परिवारीजन निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed