{"_id":"8b12006105f3affb06970a3735306c77","slug":"student-killed-in-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, रोड जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, रोड जाम
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्दनाक हादसे की खबर से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ने और मुआवजे की मांग को लेकर एक घंटे तक रायबरेली-कानपुर राजमार्ग जाम रखा। एडीएम प्रशासन ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
बसंतपुर कठोइया गांव निवासी आशीष (14) पुत्र होरीलाल पासी भीमराव अंबेडकर मेमोरियल पब्लिक स्कूल गंगापुर में कक्षा नौ का छात्र था। वह स्कूल में दोपहर 12:15 बजे छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था।
जैसे ही वह गांव के मोड़ के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से छात्र को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। भाग कर परिवारीजन घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
वहां का मंजर देख सभी बिलख पड़े। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और लालगंज-रायबरेली मार्ग जाम कर दिया। लोग घटना करने वाले ट्रक ड्राइवर को पकडे़ जाने और आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे थे।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया। लेकिन लोग नहीं माने। एडीएम प्रशासन सुभाषचंद्र चौधरी के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला और आवागमन शुरू हो सका।
दुर्घटना के बाद ड्राइवर शेखवापुर गांव के पास ट्रक छोड़कर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।