{"_id":"6134e1b18ebc3e6ed2138bfe","slug":"student-drowened-in-river-raibaraily-news-lko5941804134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के साथ मवेशी चराने गया छात्र गंगा में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के साथ मवेशी चराने गया छात्र गंगा में डूबा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के जुगराजपुर मजरे कोटिया चित्रा गांव निवासी रामसुचित का पुत्र विभू (10) प्राथमिक विद्यालय बांधाबैरी में कक्षा पांच का छात्र था।
रविवार सुबह वह अपनी मां के साथ गंगा कटरी में गाय चराने गया था। इस दौरान वह गंगा में नहाने लगा। अचानक उसका पैर फिसला और वह नदी में डूब गया। यह देख मां ने शोर मचाया तो गांव के लोग पहुंचे और किसी तरह उसे बाहर निकाला।
आननफानन उसे सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई है।
प्रधान नरेंद्र यादव ने बताया कि बालक की गंगा में डूबने से मौत हो गई है। उसका पिता शहर में है। उसके आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।