फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Student dies due to snake bite

Raebareli News: सांप के डसने से छात्रा की मौत

Wed, 03 Sep 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 03 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Student dies due to snake bite
रायबरेली। जमीन पर सो रही छात्रा को सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। ऊंचाहार क्षेत्र के अरखा गांव निवासी मीरा (20) पुत्री संतलाल प्रतापगढ़ जिले के मदनमोहन मालवीय पीजी काॅलेज कालाकांकर में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। सोमवार रात वह खाना खाने के बाद जमीन पर चटाई बिछाकर पढ़ रही थी। कुछ देर बाद उन्हें नींद आई, तो वह चटाई पर सो गई। इस दौरान कहीं से सांप आ गया।
विज्ञापन


उनके करवट बदलने के दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। छात्रा ने शोर मचाया तो घर वाले मौके पर पहुंचे, तो देखा सांप तकिये के नीचे घुसा था। घर वालों ने सांप को डंडे से पीटकर मार डाला और छात्रा को सीएचसी ले गए, जहां गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां छात्रा की मौत हो गई। कार्यवाहक ग्राम प्रधान रामदेव ने बताया कि सर्पदंश से छात्रा की मौत हुई है। गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed