{"_id":"613b9ba98ebc3e887b7a1a6f","slug":"student-died-in-road-accident-raibaraily-news-lko5949551183","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने छात्र को कुचला, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने छात्र को कुचला, मौके पर ही मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली के सामने शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार छात्र को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग निकला।
आनापुर गांव निवासी रौनक साहू (12) पुत्र महेश कस्बे के बराती लाल गंगाराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र था। पिता महेश अपने छोटे बेटे नैतिक को एनएसपीएस स्कूल से लेने के बाद रौनक को लेने बराती लाल गंगाराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचे।
वापस आते समय कोतवाली के गेट के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने कबाड़ लादकर जा रहे एक रिक्शे को टक्कर मारते हुए बाइक पर पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार रौनक सड़क पर गिर गया और ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि टक्कर के बाद नैतिक व उसका पिता छिटक कर दूसरी ओर जा गिरा, जिससे दोनों को मामूली चोटें आईं। घटना में रिक्शा चालक पान दरीबा निवासी मनीष भी घायल हो गया।
घटना कोतवाली के सामने होने के कारण तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस की एक टीम ने घटना के बाद ट्रक का दूर तक पीछा किया।
खबर लिखे जाने तक ट्रक का पता नहीं चल सका था। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर पर वाहन के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।