{"_id":"62376e8c5ca45d09b62e8c92","slug":"student-died-in-accident-raibaraily-news-lko622302824","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक सवार ने छात्रा को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक सवार ने छात्रा को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के जरीफाबाद मजरे ऊंचाहार देहात गांव में सड़क किनारे खेल रही छात्रा को अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई।
परिवारीजनों ने उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
गांव निवासी हरिकेश कुमार की 10 वर्षीय बेटी लक्ष्मी प्राथमिक विद्यालय सरांय परसू में कक्षा-तीन की छात्रा थी। शनिवार शाम वह गांव पास खेल रही थी। तभी अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। गांव वालों ने उसे नगर एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।