Raebareli News: वंदे भारत पर फिर पथराव, यात्रियों में मची खलबली; एक साल में तीसरी बार हुई पत्थरबाजी
रायबरेली में एक बार फिर वंदे भारत पर पथराव किया गया। इससे यात्रियों में खलबली मच गई। एक साल में तीसरी बार वंदे भारत में पत्थरबाजी की घटना हुई। आरपीएफ मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के रायबरेली में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बृहस्पतिवार को कुंडा व भदरी स्टेशन के बीच वंदेभारत पर फिर पत्थर फेंके गए। इसमें यात्री बाल-बाल बचे। आरपीएफ मामले की छानबीन कर रही है। दो सप्ताह पहले ऊंचाहार में ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वाले आरोपी मिले नहीं, अब वंदे भारत में पत्थरबाजी की घटना सामने आई।
वंदे भारत ट्रेन सुबह गोरखपुर से प्रयागराज जा रही थी। ट्रेन प्रतापगढ़ के कुंडा स्टेशन को पार करके भदरी पहुंचने वाली थी, इस दौरान एक युवक ने ट्रेन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इससे यात्रियों में खलबली मच गई। जानकारी होने पर लोको पायलट ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी।
यह भी पढ़ेंः- UP News: शिक्षकों के सामान्य तबादले का आदेश जारी, शिक्षक-छात्र अनुपात के आधार पर शुरू होगी प्रक्रिया
सूचना मिलते ही ऊंचाहार आरपीएफ मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की। आरपीएफ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक मानसिक विक्षिप्त युवक द्वारा पत्थर मारने की बात सामने आई है। हालांकि ट्रेन में कोई नुकसान नहीं हुआ है। युवक की तलाश की जा रही है।
तीसरी बार ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी
इस क्षेत्र में वंदे भारत ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी की यह तीसरी घटना है। पहली घटना लगभग एक वर्ष पहले अरखा व परियावां स्टेशन बीच हुई थी। उसमें दो सगे भाइयों समेत चार किशोरों को पकड़ा गया था।
दूसरी घटना 15 मई 2025 को सवैया धनी रेलवे क्रासिंग से पहले सांवापुर नेवादा गांव के पास हुई थी। इसमें आरपीएफ ने दो बालकों के पत्थर मारने की बात कही थी, लेकिन अभी तक कोई पकड़ा नहीं गया।